लातेहार
स्कूटी और बाइक की टक्कर, सीसीएल कर्मी की मौत

लातेहार। दो बाइक की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. इनकी पहचान सीसीएल कर्मी बसिया ग्राम निवासी मुनेश्वर गंझू के रूप में की गई है. घटना सोमवार की रात की है. घटना जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग रामघाट के पास की है. इस घटना में दो अन्य लोग घायल है. उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुनेश्वर अपने घर बसिया से मोटरसाइकिल में सवार होकर खेलारी स्थित सीसीएल संचालित रोहिणी कोलियरी में ड्यूटी जा रहे थे. इसी दौरान रामघाट के पास विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर तेतरियाखाड़ पुलिस पिकेट के जवान और परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है. परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है. बालूमाथ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्ट के लिए लातेहार भेजा जा रहा है.



