झारखंड
डीवीसी तुबेद कोल माइंस का द्वितीय त्रिपक्षीय बैठक संपन्न


कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन एवं डीजीएमएस एंथम के साथ औपचारिक शुरुआत की गई. इसके उपरांत डीवीसी तूबेद कोल माइंस के एजेंट एवं वरिष्ठ महाप्रबंधक अरविंद कुमार ठाकुर द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया. खनन उद्योग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले श्रमिकों की स्मृति में एक मिनट का मौन भी रखा गया. बैठक में प्रथम त्रिपक्षीय बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा द्वितीय बैठक के उद्देश्यों एवं प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण (PPT) दिया गया. श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा अपने विचार एवं सुझाव रखे गए तथा विभिन्न मुद्दों एवं कमियों पर रचनात्मक चर्चा की गई.इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खनन कार्यों में सुरक्षा, श्रमिक कल्याण, पारदर्शिता एवं समन्वय को और सुदृढ़ करना रहा. सभी पक्षों ने आपसी सहयोग एवं संवाद के माध्यम से संगठन की प्रगति हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की. कार्यक्रम का समापन मिथिलेश कुमार खान प्रबंधक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ का.