लातेहार। शिव-शिष्य परिवार के तत्वावधान में बुधवार को दीदी मां नीलम आनंद के पुण्यतिथि के अवसर पर सदर प्रखंड के दुबयाही (तरवाडीह) ग्राम में सेवा कार्य का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानीय राहगीर एवं अन्य लोगों के बीच शरबत, पानी व सत्तू पिला कर सेवा कार्य किया गया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिव शिष्य परिवार ने साहब हरिद्रानंद एवं दीदी मां नीलम आनंद के उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प लिया. कहा कि जन-जन को शिव शिष्य बनाना है. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि शिव शिष्य परिवार लोगों को गुरु शिव से जुड़ने और आध्यात्मिक चेतना के विकास के लिए तीन मुख्य सूत्रों का पालन करने का आह्वान करता है. इनमें गुरु से दया मांगना, शिव की चर्चा करना और नम: शिवाय के साथ नमन करना शामिल है. उन्होने कहा कि शिव को अपना गुरू बना कर आप अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं. कार्यक्रम में कामेश्वर, फूलचंद, रामसेवक, कृष्ण गुप्ता, अंजू देवी, संतोष पासवान, कौशिला, शीला, लीलावती, बबीता, गीता, पृथ्वीनाथ प्रसाद, पहलू प्रसाद, आदित्य, राजेंद्र( रूप लक्ष्मी, रेनू, गीता, संगीता, ननकी, जंगली, दुर्जन, अलेसर व अशोक सहित काफी संख्या में गुरु भाई व बहन शामिल थे.