dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

वार्ड नंबर 12 में शंकर राम ने तेज किया अपना जनसंपर्क अभियान

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र क वार्ड 12 के प्रत्‍याशी शंकर राम ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. शनिवार को उन्‍होने लोगों से जनसंपर्क कर उन्‍हें विजयी बनाने की अपील की. अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं भी प्रत्याशी के सामने रखीं. शंकर राम ने कहा कि यदि वार्ड 12 की जनता उन्हें जीत दिलाती है तो वे क्षेत्र के विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने विशेष रूप से सड़क निर्माण, नाली निर्माण और बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि कई गलियों में सड़कें जर्जर स्थिति में हैं और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.  इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा. शंकर राम ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि सेवा है और वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button