लातेहर। श्री रामनवमी पूजा महासमिति की एक बैठक मुख्य अखाड़ा (थाना चौक) में बुधवार आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने की. इस दौरान आगामी रामनवमी पर्व को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा समिति के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया. बैठक में महासमिति के सदस्यों द्वारा प्रभात कुमार को सर्वसम्मति से चौथी बार अध्यक्ष चुना गया. जबकि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को महासमिति का मुख्य संरक्षक बनाया गया. जबकि मुख्य पुजारी त्रिभुवन पांडेय को विशेष मार्गदर्शक बनाया गया है. समिति के अन्य पदाधिकारियों में महामंत्री के रूप में राजन तिवारी व कोषाध्यक्ष के रूप में रंजीत साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई.
उपाध्यक्ष अमित पांडेय, उज्जवल पांडे, रघुवीर यादव, रविंद्र प्रजापति, अश्विनी सिंह, राजकुमार दास, उज्जवल साहू, आनंद सिंह, कौशल पांडेय, पिंटू प्रसाद और प्रमोद साहू को बनाया गया है. जबकि मंत्री चंदन कुमार, पंकज दास, दिलेश्वर यादव, अशोक यादव, विवेक चंद्रवंशी, उत्तम कुमार, आकाश जायसवाल और अर्जुन सिंह को बनाया गया. सदस्यों में अंकित पांडेय, विपिन कुमार, शैलेश कुमार, शुभम गुप्ता, उपेंद्र प्रजापति, सोनू पाठक, सोनू कुमार गुप्ता, संगम सिंह और विशाल कुमार को शामिल किया गया है.
अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर भव्य और आकर्षक जुलूस निकाला जाएगा. उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा. बैठक में विवेक शुक्ल, सुरेंद्र सिंह, गिरवर पासवान, विशाल कुमार, संजय प्रसाद, अर्जुन पाठक, पंकज तिवारी, प्रवीण मिश्रा, अमित कुमार आदि शामिल थे.