Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

छह सूत्री मांग को ले कर पीएम आवास (ग्रामीण) कर्मी दूसरे दिन भी सांकेतिक हड़ताल में

लातेहार। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के पदाधिकारी व कर्मी सांकेतिक हड़ताल में है. बुधवार को हड़ताल का दूसरा दिन था. अपनी छह सूत्री मांगों को ले कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पदाधिकारी व कर्मी 18 मार्च से चार दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में है. संघ ने कहा कि अगर उनकी मांगो को नहीं माना गया तो आगामी सात अप्रैल से अनिश्चित हड़ताल किया जायेगा. संघ के सचिन कुमार, शिव कुमार यादव व प्रिंस कुमार ने बताया कि वर्ष 2015-16 से अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मियों ने ग्रामीण आवास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महती भूमिका निभायी है, बावजूद इसके सरकार के द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है. महगाई के इस दौर में कम मानदेय पर आज भी कर्मी काम कर रहे हैं. इससे पहले भी कई बार विभागीय स्‍तर पर ज्ञापन आदि दिया जा जा चुका है, लेकिन विभाग इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है. बाध्‍य हो कर हमें आंदोलन करना पड़ रहा है.  संघ की प्रमुख मांगों में जिला एवं प्रखंड स्तर के कर्मियों के मानदेय को ग्रेड-पे में परिवर्तित करने, क्षेत्र भ्रमण हेतु पांच प्रतिशत भत्ता देने, विभागीय कार्रवाई से पूर्व अपील का अवसर प्रदान करने तथा अपील समिति के गठन करने,  कर्मियों की सेवा अवधि को 60 वर्ष तक बढ़ाने की मांग शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!