लातेहार। शहर के प्रतिष्ठित श्री वैष्ण्व दुर्गा मंदिर समिति के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पिछले वर्ष की तर्ज पर चैत्र नवरात्र में पूजा पाठ व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
Advertisement
चैत्र नवरात्र पर 30 मार्च को माता की तसवीर के समक्ष कलशों की स्थापना कर दुर्गा पाठ करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा संध्या में प्रतिदिन भजन व कीर्तन एवं प्रसाद वितरण करने का निर्णय लिया गया. प्रतिदिन अलग अलग प्रसाद मंदिर समिति के विभिन्न सदस्यों के सहयोग से वितरण किया जायेगा. मंदिर में विद्युत व फूल सजावट कराने का निर्णय लिया गया.
Advertisement
सभी सदस्यो से अपने दायित्वों का निवर्हन करने की अपील की गयी. बैठक में संरक्षक त्रिभुवन पांडेय, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय व कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, ओमप्रकाश प्रसाद (राजू), संतोष प्रसाद (पिंटू), सतीष कुमार, आकाश जायसवाल व पुजारी रामनंदन पांडेय समेंत समिति के कई सदस्य मौजूद थे.