mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

सिमडेगा उपायुक्‍त ने लातेहार टूरिज्‍म के टूरिस्‍टों को उपहार भेंट कर सम्‍मानित किया

लातेहार। शुक्रवार को लातेहार टूरिज्‍म (रजि.) के टूरिस्‍टों ने सिमडेगा उपायुक्‍त कंचन सिंह से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उपायुक्‍त कंचन सिंह ने टूरिस्‍टों को जिला प्रशासन के द्वारा उपहार प्रदान किया. उन्‍होने लातेहार टूरिज्‍म का एक स्‍मृति चिन्‍ह भी टूरिस्‍टों को भेंट किया. बता दें कि सिमडेगा उपायुक्‍त कंचन सिंह ने सिमडेगा की प्राकृतिक, ऐतिहासिक व धार्मिक स्‍थलों को पहचान दिलाने एवं उसकी ख्‍याति‍ राष्‍ट्रीय स्‍तर पर लाने के लिए प्रयास शुरू किये हैं. उपायुक्‍त श्रीमती सिंह के इस पहल पर लातेहार टूरिज्‍म (रजि.) ने सिमडेगा के प्राकृतिक, ऐतिहासिक व धार्मिक स्‍थलों से टूरिस्‍टों को अवगत कराने के लिए एक विशेष टूर पैकेज की शुरू किया है. इसी पैकेज में उक्‍त टूरिस्‍ट कोलकाता से रांची और उसके बाद सिमडेगा पहुंचे. यहां उपायुक्‍त ने उन्‍हें सम्‍मान प्रदान किया. इससे टूरिस्‍ट काफी उत्‍साहित दिखे.

टूरिस्‍टों में से आनंद राज घोष ने बताया कि वे कोलकाता से लातेहार टूरिज्‍म से अपना टूर पैकेज ले कर निकले हैं. उन्‍हें रांची के कई पर्यटन स्‍थलों में ले जाया गया. इसके बाद शुक्रवार वे सिमडेगा पहुंचे और यहां के प्राकृतिक व धार्मिक स्‍थलों का भ्रमण किया. उन्‍होने सिमडेगा के प्राकृतिक खुबसूरती की मुक्‍त कंठ से प्रशंसा की.

गोविंद पाठक

लातेहार टूरिज्‍म (रजि‍) के निदेशक गोविंद पाठक ने शुभम संवाद से बातचीत करते हुए बताया कि सिमडेगा उपायुक्‍त श्रीमती सिंह ने सिमडेगा की प्राकृतिक, ऐतिहासिक व धार्मिक स्‍थलों सबों के सामने लाने के लिए एक पहल शुरू की है. इससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्‍थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी सृजित होगें. श्री पाठक ने बताया कि टूरिस्‍ट दस जनवरी को नेतरहाट के दर्शनीय स्‍थलों का दीदार करेगें. इसके बाद उन्‍हें बेतला भी ले जाया जायेगा.श्री पाठक ने बताया कि यह टूर पैकेज चार दिनों की है. टूरिस्‍टों को रांची रेलवे स्‍टेशन से पीक-अप किया जाता है और उन्‍हें वहीं ड्रॉप किया जायेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!