लातेहार। झारखंड विकास समिति के लातेहार जिला संयोजक रवि कुमार डे ने कहा कि झारखंड राज्य खनिज निगम केे अधिकारियों की लापरवाही के कारण सिकनी कोलियरी विगत 16 महीने से बंद है. कोलियरी को खुलवान के लिए सरकार और निगम के अधिकारी कोई दिलस्पी नहीं ले रहे हैं और इसका खामियाजा यहां के लोग भुगत रहे हैं. श्री डे शुक्रवार को चंदवा में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होने कहा कि सिकनी कोलियरी बंद होने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं. कोलियरी के हजारो मजदूर व ट्रक चालक बेरोजगार हो गये हैं. घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है. ट्रक ऑनरों का ट्रक घर के दरवाजे पर खड़ा है. लेकिन निगम के अधिकारी हर महीने वेतन ले रहे हैं. उन्होने बताया कि जब भी सिकनी कोलियरी के संबंध में निगम के अधिकारियों से पूछा जाता है तो वे संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, आज खुलेगा, कल खुलेगा बोल कर लोगों को टालते रहते हैं. उन्होने कहा कि यदि कोलियरी शीघ्र नहीं खुली तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर दीपक कुमार, रवि कुमार, सोनू मेहता, सत्यजीत कुमार व रामवृक्ष प्रजापति आदि मौजूद थे.