


एसपी ने जिले के विभिन्न थानों में लंबित मामलों और कांडों का निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. पिछले माह हत्या, लूट, बलात्कार और पोक्सो आदि के कांडों में गिरफ्तारी एवं उद्भेदन के संबंध में किए गए प्रयासों की समीक्षा की गई. एसपी ने ईद, सरहुल और रामनवमी पूजा को ले कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का निर्देश दिया. इस गोष्ठी एसडीपीओ अरविंद कुमार, विनोद रवानी, शिवपूजन बहेलिया, सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा समेंत जिले के सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. 