Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए कई दिशा निर्देश

Latehar SP issues several directives at the monthly crime review meeting.

लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में बीते माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की गई. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए टीम वर्क की तरह कार्य करने की बात कही. एसपी ने पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन के मामलों को लंबित नहीं रखने निर्देश दिया. इसके अलावा ईडीएआर एंट्री एवं सीईआईआर पोर्टल के उपयोग की विस्तृत समीक्षा कर अवश्य दिशा-निर्देश दिया. गोष्ठी में पिछले माह में हत्या,लूट,बलात्कार, पोक्सो आदि के कांडों में गिरफ्तारी एवं उद्भेदन के संबंध में किए गए प्रयासों की गहन समीक्षा की गई. इस गोष्ठी में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, बीरेंद्र कुमार राम समेत जिला के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. गोष्ठी के उपरांत पुलिस सभा का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की समस्याओं से अवगत होकर समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!