लातेहार
एसएसबी का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर व फुटबॉल का फाइनल मैच छह को


इसके अलावा फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. सभी कार्यक्रम फुटबॉल ग्राउंड, मेराल, हेरहंज में किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान सोलर लाइट, कंबल, सिलाई मशीन, साइकिल एवं फर्मिंग टूल्स इत्यादि का वितरण स्थानीय नागरिकों के बीच किया जायेगा. नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में से स्थानीय नागरिकों को बटालियन के चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मियों द्वारा चिकित्सीय जांच एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया जायेगा. इसका उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा वर्तमान में हो रहे बीमरियो से सचेत रहने की अपील करना है.
बता दें कि प्रत्येक वर्ष सशस्त्र सीमा बल द्वारा नक्सल व वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद के प्रति सशक्त बनाने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनायें संचालित की जाती हैं. इसी क्रम मे 35 बटालियन, सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में स्थानीय एवं जरूरतमंद नागरिकों को विविध सामग्री प्रदान किया जायेगा. 