green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

नो हेलमेट नो पेट्रोल का सख्‍ती से पालन करायें: डीसी

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया. उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें. सड़क सुरक्षा अभियानों की प्रगति लाने और व्यापक जनजागरूकता अभियान पर विशेष बल दिया गया. सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई सुनिश्चित करने और मुख्य पथों पर कॉन्वेक्स मिरर, स्पीड ब्रेकर और रोड साइन लगाने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देशित किया कि नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, बिना निबंधन और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. उपायुक्त ने “नो हेलमेट नो पेट्रोल ” पर कहा कि हेलमेट को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. पेट्रोल पंप वाले यह सुनिश्चित करें कि बगैर हेलमेट वाले को पेट्रोल नहीं दें, तथा इसका सख़्ती से पालन करें.  मोटरसाइकिल डीलरों को प्रत्येक वाहन के साथ अनिवार्य रूप से हेलमेट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया. उपायुक्त ने मोटयान निरीक्षक को विशेषकर स्कूलों में इस्तेमाल की जाने वाली स्कूली बच्चे को लाने ले जाने वाले वाहनों का जैसे ऑटो, बसों की फिटनेस व तकनीकी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. लातेहार, चंदवा, बालूमाथ के मुख्य सड़क पर जाम की स्तिथि से निपटने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी, को बस एसोसिएशन, ऑटो एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन, कोल माइंस ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक करते हुए शहर को जाम मुक्त बनाने हेतु उपायों पर अमल लाने का निदेश दिया गया. नगर पंचायत लातेहार को शहर को जाम मुक्त कराने हेतु मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा सड़क के दोनों साइड चौड़ीकारण करने का निदेश दिया गया. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट जांच अभियान नियमित रूप से चलाने, यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने तथा सड़क किनारे आवश्यक संकेतक एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के अलावा एसडीओ अजय कुमार रजक व बिपिन कुमार दुबे तथा डीटीओ उमेश मंडल मुख्‍य से मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!