IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमहुआडांड़

बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर विधायक को सौंपा आवेदन

जामिया नूरिया जियाउल इस्लाम ने महुआडांड़ क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं से विधायक को कराया अवगत

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ प्रखंड स्थित जामिया नूरिया जियाउल इस्लाम की ओर से मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह को आवेदन देकर क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय की विभिन्न बुनियादी आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। आवेदन में शिक्षा, विवाह मंडप, मदरसा भवन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कराने की मांग की गई है।संस्थान की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों को कई बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया गया है।आवेदन में प्रमुख रूप से एक अल्पसंख्यक विद्यालय भवन तथा एक अल्पसंख्यक विवाह मंडप के निर्माण की मांग की गई है। इसके अलावा मदरसा सह जामिया स्कूल में बेंच-डेस्क की व्यवस्था, मदरसा सह स्कूल में शौचालय एवं स्नानागार का निर्माण कराने की आवश्यकता बताई गई है।वहीं, ग्राम लुरगुमी कला में मदरसा के पास डीप बोरिंग कराने तथा मदरसा अशरफिया गरीब नवाज में बेंच-डेस्क और भवन की व्यवस्था करने की मांग भी आवेदन के माध्यम से की गई है। इसके साथ ही मदरसा अशरफिया गरीब नवाज के पास डीप बोरिंग कराने की मांग रखी गई है, ताकि विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सके।संस्थान की ओर से उम्मीद जताई गई है कि विधायक क्षेत्र की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने की पहल करेंगे। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी और स्थानीय लोगों को भी बुनियादी समस्याओं से राहत मिलेगी।आवेदन में कहा गया है कि शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता और सामाजिक जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं का विकास किसी भी क्षेत्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। इन मांगों पर सकारात्मक पहल होने से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। मौके पर कोंग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, कोंग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अभय मिंज, जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर,मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी,जम्मा मस्जिद सदर रेहान रजा, नायब सदर सद्दाम आलम(शेरू)पूर्व सदर इमरान अली, सेक्रेटरी मतीन खान, खजांची सुहेल अख्तर युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहेल, रानू खान, रामनरेश ठाकुर, शहीद अहमद, हदीस अंसारी, नसीम अंसारी, आजाद अहमद,सहित विभिन्न गांव के सदर समाजिक व्यक्ति मौजूद थे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!