लातेहार। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर वन-सह-प्रखंड परिसर, चंदनडीह में आयोजित कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच दहेज मुक्त संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार बब्लू खान, उनकी पत्नी दहेज मुक्त संस्था के लातेहार जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अस्मिता एक्का एवं रौशन की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की गई. कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. माता रानी के जयकारों और श्रद्धालुओं की भागीदारी से वातावरण भक्तिमय हो उठा. पत्रकार बब्लू खान, अधिवक्ता अस्मिता एक्का एवं रौशन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और प्रसाद वितरण को विशेष महत्व दिया जाता है. ऐसे प्रयास न केवल पर्व की खुशियों को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं. दुर्गा पूजा का पर्व आस्था, शक्ति और सकारात्मकता का प्रतीक है. इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण जैसे सेवा कार्य धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हैं.