RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

नशा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से खोखला करती है: डीसी

नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए डीसी और एसपी ने रवाना किया जागरूकता रथ

 उपायुक्त ने पदाधिकारियों एवं सहकर्मियों को दिलाई शपथ

लातेहार। राज्य सरकार द्वारा 10 से 25 जून तक प्रस्तावित राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा निकाले गए जागरूकता रथ को उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का काम करेगी. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा न केवल शरीर को बल्कि व्यक्ति के सपनों और उसके भविष्य को भी नष्ट कर देता है. नशे से ग्रसित बच्चों एवं नागरिकों में कई मानसिक शारीरिक लक्षण देखने को मिलते हैं. गौरतलब है कि यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के सहयोग से चलाया जाना हैं जिसमें ग्राम चौपाल, नुक्कड नाटक, चित्रांकन, कविता लेखन और क्विज प्रतियोगिता आदि किया जाना है. उपायुक्त संदीप कुमार ने लातेहार वासियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के इस अभियान में आप सभी सहभागी बनें. नशा ऐसी बुराई है जो केवल व्यक्ति को शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से खोखला करती है, बल्कि यह परिवार और समाज को भी खोखला बनाती है. इसलिए हम सभी की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि इसे समाज से बाहर निकालें. नशा से छुटकारे के लिए टोल फ्री नम्बर 112 (24×7), सिनपास,रांची, केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान,रांची,अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),देवघर में संपर्क किया जा सकता है. मौके उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, सिविल सर्जन राजमोहन खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ,गोपनीय पदाधिकारी श्रेयांस, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कच्छप, कार्यपालक अभियंता दीपक महतों सहित अन्य उपस्थित थें.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!