RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
सरस्‍वती विद्या मंदिर

योजनाबद्ध कार्य से मिलेगी सफलता : अखिलेश

सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में पलामू विभाग प्रमुख ने बैठक की, कई दिशा निर्देश दिए

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में मंगलवार को पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने अपने प्रवास के दूसरे दिन आचार्यों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि योजना पूर्वक कार्य करने से सफलता अवश्य मिलेगी. बैठक दो सत्रों में चली. प्रथम सत्र में विभाग निरीक्षक ने आचार्य भारती से संबंधित दायित्व की चर्चा की. उन्होंने इस दौरान आचार्यों को कई मार्गदर्शन किए. कहा कि प्रभावी ढंग से आचार्य भारती से संबंधित कार्य विद्यालय में पूर्ण करना और उनका लाभ विद्यालय को देना हम लोगों की पहली प्राथमिकता है. द्वितीय सत्र में उन्होंने शैक्षिक विषयों पर आचार्यों के साथ चर्चा की एवं कई सुधारात्मक मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी एवं सभी आचार्य उपस्थित थे. प्राचार्य ने दिए गए निर्देश एवं मार्गदर्शनों का शत प्रतिशत अनुपालन कराने की बात कही. उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!