Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

सुनीता कुमारी की शादी में सुकन्या फाउंडेशन ने दिया सहयोग

लातेहार। जिले के हेरहंज प्रखंड अंतर्गत पंचायत सेरनदाग ग्राम में सामाजिक सरोकार का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी की ओर से अत्यंत गरीब परिवार की बेटी सुनीता कुमारी के विवाह हेतु पाँच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह चेक संस्था के जिला प्रभारी फूलदेव कुमार द्वारा पूर्व मुखिया जगन्नाथ सिंह एवं ग्रामीणों ललन सिंह, राजेश सिंह, बालेश्वर सिंह, शिवनाथ सिंह की उपस्थिति में सुनीता कुमारी को सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। जिला प्रभारी ने उपस्थित लोगों को संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 से संस्था जिले के विभिन्न गांवों और पंचायतों में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दे रही है। पापड़, मोमबत्ती, अगरबत्ती निर्माण, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मशरूम उत्पादन, अबीर निर्माण जैसे अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जा रहा है। संस्था अब तक सैकड़ों गरीब लड़कियों के विवाह में आर्थिक सहयोग कर चुकी है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही, जरूरतमंद बेटियों की पढ़ाई के लिए पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग किया जा रहा है। मौके पर पूर्व मुखिया जगन्नाथ सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने संस्था के इस कार्य की सराहना की।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!