लातेहार
सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट ने जरूरतमंद बेटी की विवाह में किया सहयोग


जिला प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2019 से संस्था जिले के विभिन्न गांवों और पंचायतों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दे रही है. प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पापड़, मोमबत्ती, अगरबत्ती, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मशरूम उत्पादन और अबीर निर्माण जैसे कौशल शामिल हैं. उन्होंने बताया कि संस्था अब तक सैकड़ों जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुकी है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. कार्यक्रम में मुखिया विशनाथ उरांव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे और संस्था के इस मानवीय पहल की सराहना की.
