लातेहार। कांग्रेस पार्टी ने सुरेंद्र उरांव को लातेहार नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है. जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने सुरेंद्र उरांव को नगर अध्यक्ष नियुक्ति का पत्र सौंपा. मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि लातेहार जिला और लातेहार नगर में कांग्रेस काफी मजबूत है. श्री उरांव को नगर अध्यक्ष बनाने से लातेहार नगर में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगा. श्री यादव न आगे कहा कि श्री उरांव कांग्रेस के नीति और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने और कांग्रेस निर्देशित कार्यक्रमों का दायित्व संभालने में सफल होंगे. मौके पर नव नियुक्त नगर अध्यक्ष श्री उरांव ने कहा कि उन्हें जो जवाबदेही दी गई है, उसका वे निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे. कहा कि हम नगर में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे. मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीता देवी, हसमत अंसारी, अख्तर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव आदि मौजूद थे.