लातेहार। शहर के धर्मपुर मोड़ में अवस्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरूवार को सुवर्ण प्रशान संस्कार का आयोजन किया गया. विद्यालय कें प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. कार्यक्रम में कक्षा अरूण, उदय, प्रभात, प्रथम व कक्षा दो के कुल 54 नवीन सत्र के बच्चों को सुवर्ण प्राशन की खुराक दी गयी. मौके पर प्राचार्य श्री मुखर्जी ने कहा कि सुवर्ण प्राशन बच्चों के लिए जरूरी है. यह आयुर्वेद की एक महत्वपूर्ण पद्धति है, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने, स्मरण शक्ति बढ़ाने तथा शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होती है. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से सुवर्ण प्राशन कराने से बच्चे मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं और उनका सर्वांगीण विकास होता है. इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. विद्यालय परिवार इस आयुर्वेदिक परंपरा को आधुनिक शिक्षा के साथ समन्वयित करते हुए बच्चों के स्वस्थ भविष्य एवं समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे.