WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

जन शिकायत निवारण में आये आवेदनों को गंभीरता से लें: डीडीसी

लातेहार। मंगलवारीय साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने जिले के विभिन्‍न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिया. समस्‍याओं को सुनने के बाद उन्‍होने आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियो को अग्रसारित कर दिया. उन्‍होने अधिकारियों को जन शिकायत में आवेदनों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में कुल 25 आवेदन आये. इसमें मुख्य रूप से मनरेगा के तहत मुख्यमंत्री बिरसा सिंचाई कूप में अग्रिम सामग्री भुगतान नहीं मिलने के संबंध में, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन कराने संबंधित, भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद संबधित जुड़े आवेदन आये.  बता दें कि उपायुक्त के निर्देश पर आम जनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!