लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित की गई. उपायुक्त ने वर्तमान में अवैध अफीम की खेती की विनष्टीकरण की जानकारी लेते हुए संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मादक पदार्थ की बिक्री, सेवन, तस्करी,व उपयोग पर सजगता के साथ लोगो के ऐसे कार्यों में संलिप्तता पर नजर रखने और जिन क्षेत्र में अफीम की खेती की सूचना मिलती है तो खेती के विनष्टीकरण के साथ-साथ जिनके द्वारा खेती की गई है और जो लोग उसमें संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ करने एवं नियमित छापेमारी अभियान चलाने पर बल दिया. बैठक में स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक व बिपिन कुमार दुबे समेंत संबंधित पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित थे.