WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
gupta veg
green vlly
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

कारवान-ए-हयात अकादमी में प्रतिभा का सम्मान का आयोजन

लातेहार। कारवान-ए-हयात अकादमी, इचाक में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, नैतिक शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस अवसर पर त्रैमासिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जनाब कारी मोहम्मद बरकतुल्लाह रिज़वी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान और सभ्य समाज के निर्माण की बुनियाद है. उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है.उन्होंने कहा कि आज के दौर में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक प्रशिक्षण और संस्कार भी उतने ही आवश्यक हैं. यदि बच्चों को सही दिशा और बेहतर माहौल मिले तो वे समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं. वरिष्ठ शिक्षक  नसीम ने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और संघर्ष का संदेश देते हुए कहा कि सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से नहीं भटकते. उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन करने और जीवन में अनुशासन बनाए रखने की अपील की.उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके नैतिक संस्कारों पर विशेष ध्यान देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि घर और विद्यालय दोनों जगह सकारात्मक वातावरण मिले तो बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने अकादमी के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कई अभिभावकों ने कहा कि अकादमी न केवल शिक्षा दे रही है बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और आत्मविश्वास भी विकसित कर रही है। समारोह के दौरान छात्राओं की उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई तथा उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह उत्साहपूर्ण, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक वातावरण में संपन्न हुआ।अकादमी की ओर से हाफिज मेराजुल हक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं मोहतमिम गुलाम जाबिर हैदर ने अकादमी की व्यवस्थाओं एवं आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का समापन सलातो-सलाम और सामूहिक दुआ के साथ हुआ। इसके बाद बढ़ती गर्मी और आगामी ईद-उल-अजहा को ध्यान में रखते हुए अकादमी में अवकाश की घोषणा भी की गई।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!