mahesh singh banner letest
murli pdd
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडशिक्षा

जिला स्तरीय एसइएल समागम में शिक्षकों ने साझा किए विद्यालयों के अनुभव

लातेहार। झारखंड शिक्षा परियोजना, लातेहार के अंतर्गत प्रोजेक्ट सम्पूर्ण व हर्ष जोहार के तहत संचालित सामाजिक-भावनात्मक अधिगम (एसइएल) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय एसइएल  समागम का आयोजन शनिवार को उच्च विद्यालय, चंदनडीह में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक  गौतम कुमार साहू तथा क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी  ऋषिकेश कुमार थे. इस दौरान जिले के चार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों तथा नौ बीएलएवी विद्यालयों के नोडल शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम की मेजबानी उत्‍क्रमित उच्च विद्यालय चंदनडीह की प्रधानाध्यापिका ऋचा कुमारी ने की.  समागम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में संचालित एसइएल पाठ्यक्रम से जुड़े अनुभवों, नवाचारों और उपलब्धियों को साझा करना था, ताकि शिक्षकों के बीच आपसी सीख और संवाद को बढ़ावा मिल सके तथा विद्यार्थियों के सामाजिक-भावनात्मक विकास को और अधिक मजबूत किया जा सके. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने एसइएल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव साझा किए.  शिक्षकों ने बताया कि इन गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग, सहानुभूति और सकारात्मक व्यवहार का विकास हो रहा है.   जिला शिक्षा अधीक्षक एवं क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों की प्रस्तुतियों का अवलोकन करते हुए उनकी अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास की सराहना की. कार्यक्रम में प्रोजेक्ट सम्पूर्ण कंसोर्टियम की ओर से सुगंधा कुमारी, अंकश पाठक और नमिता कुमारी भी उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!