लातेहार। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ, लातेहार जिला का एक शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं की ओर डीएसई का ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होने शिक्षकों का समय पर वेतन भुगतान, विद्यालय को विद्यालय विकास राशि प्रदान करने, एमडीएम संचालन हेतु राशि उपलब्ध कराने, सहायक आचार्य का सभी बकाया वेतन भुगतान करने एवं उनका सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन शत-प्रतिशत करने हेतु पहल करने का आग्रह किया. जिला अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के बाद डीएसई ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा. शिष्टमंडल में जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार चंद्र, उपाध्यक्ष रशीद अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, धीरज कुमार, संजय प्रसाद, सहायक आचार्य जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, रूपेश प्रसाद, विनोद कुमार यादव, उमेश कुमार सिंह व दशरथ सिंह सहित कई शिक्षक शामिल थे.