लातेहार। जिला टेंपू यूनियन ने नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. रविवार को टेंपू यूूूूनियन की बैठक में यह निर्णय लिया गया. यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण दास ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि नगर पंचायत चुनाव में यूनियन महेश सिंह के पक्ष में चुनाव प्रसार करेगा. उन्होने महेश सिंह को एक योग्य व जूझारू प्रत्याशी बताया. कहा कि महेश सिंह हमेशा से ही समाज की जन समस्याओं को ले कर मुखर रहे हैं और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं. अगर वे चुनाव जीतते हैं तो नगर पंचायत क्षेत्र का विकास होगा. बैठक में महेंद्र दास, बसंत कुमार, संजय प्रसाद, रूपेश प्रसाद, सुनील प्रसाद, जीतन प्रसाद समेंत यूनियन के कई सदस्य शामिल थे.