RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश ने काफी तेज गति से विकास किया है: प्रकाश राम

मां नगर भगवती मंदिर में विधायक ने पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की

लातेहार। स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलतापूर्वक 12 साल का कार्यकाल पूरा किया है और इन 12 सालों में देश ने काफी तेज गति से विकास किया है. विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले के चंदवा प्रखंड के मां नगर भगवती मंदिर में बुधवार की देर शाम आयोजित विशेष पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम में भाग ले रहे थे. उन्‍होने कहा कि इन 12 वर्षां में भारत ने वैश्विक मंच से ले कर हर क्षेत्र में काफी सफलता हासिल की है और यह श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्‍व को जाता है. उन्‍होने कहा कि उन्‍होेने मां भगवती से प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की है. मौके पर जब पत्रकारों ने चंदवा के टोरी रेलवे क्रासिंग में ओआरबी निर्माण को ले कर सवाल किया तो उन्‍होने कहा कि यह मामला काफी पुराना है, जैसा कि जानकारी है यह तकनीकि कारणों से लंबित पड़ा है. उन्‍होने इस कार्य में स्‍थानीय लोगों से भी आगे आने और तकनी‍कि कारणों को दूर करने में पहल करने का आग्रह किया. विधायक ने कहा कि उन्‍होने खुद इस मामले को विधानसभा में उठाया है और निरंतर प्रयासरत हैं कि ओआरबी का निर्माण शीघ्र हो. विशेष पूजन और भंडारा में विधानसभा क्षेत्र के लातेहार, चंदवा, हेरहंज, बारियातू और बालुमाथ प्रखंडों के काफी संख्‍या में लोगों ने भाग लिया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!