बरवाडीह (लातेहार)। उत्तर कोयल मंडल डैम परियोजना की सिचाई के पानी से लाभवंवित होने वाले बिहार राज्य के ओरंगाबाद, काराकाट, गया जिले के किसान मजदूर मोर्चा का प्रतिनिधित्व मंडल योजना की वर्तमान स्थिति के साथ भौतिक सत्यापन को लेकर सोमवार की सुबह सड़क मार्ग से बरवाडीह होते हुए मंडल डैम परियोजना स्थल पहुँचे. परियोजना स्थल पहुँचने के पूर्व 60 सदस्यों के समूह ने बरवाडीह के अम्बेडकर चौक में सभा को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा योजना की शिलान्यास किया गया. केंद्र के साथ झारखण्ड राज्य की केबिनेट से मंजूरी के बाद भी अब तक डैम का काम नहीं शुरू हुआ. उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार से जल्द विस्थापित परिवार को मुआवजा देने और डैम का फाटक लगाकर झारखंड और बिहार के किसानों को सिचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग की. किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल पहुंचकर मंडल डैम परियोजना को लेकर चल रहे हैं पुलिस विकेट के निर्माण कार्य का जायजा लिया साथ ही डैम को लेकर लाये गये फाटक का भी आवलोकन किया. किसान नेता और किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक लड्डू खान और डॉक्टर शिवानंद यादव ने बताया की पिछले पांच दशकों से मंडल डैम परियोजना को लेकर हम सभी संघर्ष करते आ रहे हैं. इस दौरान अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रेलवे ट्रेक जाम करने के साथ दिल्ली पटना समेट कई शहरों में धरना प्रदर्शन कर किसानों की मांग को बुलंद करने का भी काम किया गया, लेकिन हम किसानों को अभी तक सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने के कारण हम सभी गोल बंद होकर डैम का निरीक्षण करने पहुँचे हैं. उन्होंने यह भी कहा की आने वाले दिनों में डैम का निर्माण कार्य प्रगति से हो इसको लेकर जल्द ही वह झारखंड बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित कराने को लेकर आंदोलन के मध्यम से पत्रचार भी करेंगे. इस दौरान मौके पर चंद्रशेखर प्रसाद यादव, महेश प्रसाद, संतोष गिरी, तुलसी यादव, दीपक गुप्ता, विष्णु यादव, सिद्धि यादव, कामेश्वर सिंह यादव, विनोद यादव, भीम बिहारी विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे.