Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

उपायुक्‍त ने मंडल डैम व पुलिस पिकेट भवन का निरीक्षण किया

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को जिले के बरवाडीह के मंडल डैम के अलावा आसपास के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया. मौके पर गढ़वा उपायुक्‍त पशुपतिनाथ मिश्रा व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे. उपायुक्‍त ने दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने परियोजना से संबंधित विभिन्न अवरोधों एवं कार्य में हो रहे विलंब के कारणों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन पुलिस पिकेट भवन का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली. उपायुक्त ने स्वास्थ्य उपकेंद्र मोरवाईकला का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उपायुक्त ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों एवं संवेदकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने पर बल दिया.  निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने परियोजना क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं समन्वय व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं का समय पर पूर्ण होना क्षेत्र के विकास एवं आमजनहित के लिए अत्यंत आवश्यक है. इस दौरान  अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि रेखा मिंज,  अंचल अधिकारी बरवाडीह, संबंधित पदाधिकारी, अभियंता एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!