RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

उपायुक्त ने प्रमंडलीय आयुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से गुरूवार को उनके कार्यालय वेश्‍म में शिष्टाचार मुलाकात की. उपायुक्त संदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, पलामू अपर समाहर्ता कुन्दन कुमार ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया. इस मौके पर विभिन्न विकास योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई. इस दौरान उपायुक्त ने लातेहार जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की. प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने जिले में संचालित योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करने का निर्देश दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!