WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

उपायुक्‍त ने योजनाओं की समीक्षा की, कई दिशा निर्देश जारी किये

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सहकारिता , कृषि, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में 100 MT निर्माणाधीन गोदाम, 500 MT गोदाम निर्माण, लैंप्स में निर्मित गोदाम की अद्यतन स्थिति, गत माह तक निबंधित समितियों की संख्या, सौर ऊर्जा व विद्युत ऊर्जा चालित कोल्ड रूम की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.  कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में वर्षापात की स्थिति, बीज विनिमय एवं वितरण योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना वर्ष 2026-27 की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई. उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति एवं लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया. बैठक में पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत लाभुकों के बीच पशु वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.  मत्स्य विभाग अंतर्गत मछली परिवहन हेतु उपलब्ध कराए जाने वाले पिकअप वैन, मछली बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए लाभुकों को प्रदान किए जाने वाले फिश सेलिंग किट समीक्षा की.  बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चा, जिला मत्स्य पदाधिकारी स्वर्णलता मधु लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, हरि कृष्ण एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

अनुकंपा समिति की बैठक में 10 अभ्‍यावेदनों की अनुशंसा की गयी

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुकंपा समिति के आश्रितों के अभ्यावेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई. समिति द्वारा कुल 10 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई. अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा आठ  तृतीय वर्ग में एवं चतुर्थ वर्ग में दो  अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गई. बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, प्रभारी पदाधिकारी स्थापना शाखा श्रीमती मेरी मड़की आदि मौजूद थे.

जन‍ शिकायत निवारण में सुनी शिकायतें 

लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा.  जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आए.  उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!