लातेहार। नगर पंचायत लातेहार के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार की संध्या नगर पंचायत स्थित बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड में पड़े गिट्टी व बालू को हटाने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होने बस स्टैंड में स्थित यात्री शेड का रंग रोगन करने एवं पर्याप्त मात्रा में लाइट लगाने का निर्देश दिया. उन्होने प्रतिदिन बस स्टैंड में साफ सफाई करने हेतु सेनेटरी सुपरवाइजर को निर्देशित किया. उन्होने कहा कि बस स्टैंड का लाभ यात्रियों को मिलना चाहिए. उन्होने बस संचालकों को अपनी बसें बस स्टैंड में ही लगाने का निर्देश दिया. मौके पर सहायक अभियंता कुमार रवि, कनीय अभियंता संदीप कुमार और सेनेटरी सुपरवाइजर अशफाक अंसारी आदि उपस्थित थे.