लातेहार। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार को शहर के औरंगा नदी तट पर निर्माणाधीन शवदाह गृह और चंदनडीह स्थित स्वामी विवेकानंद चिल्ड्रेन पार्क का निरीक्षण किया. शवदाह गृह का निरीक्षण करते हुए उन्होने शवदाह गृह को अविलंब क्रियाशील कराने का निर्देश नगर प्रबधंक राजकुमार वर्मा को दिया. उन्होने परिसर की साफ सफाई भी कराने एवं शवदाह गृह के उपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने का निर्देश दिया. श्री रंजन ने बात करते हुए बताया कि विद्युत कनेक्शन नहीं होने के कारण इसे क्रियाशील नहीं किया जा सका था. उन्होने बताया कि बिजली विभाग को यहां नया ट्रांसफारमर लगाने के लिए पत्राचार किया गया है. बिजली कनेक्शन होने के बाद इसे पूरी तरह क्रियाशील कर दिया जायेगा. उन्होने बताया कि यहां शवदाह का शुल्क आदि भी तय कर दिया गया है. श्री रंजन ने बताया कि यह गैस आधारित शवदाह गृह है. श्री रंजन ने इसके अलावा उन्होने चंदनडीह स्थित स्वामी विवेकानंद चिल्ड्रेन पार्क का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने पार्क साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया. उन्होने खराब स्ट्रीट लाईट को दुरूस्त करने का निर्देश भी संवदेक व कनीय अभियंता को दिया है. निरीक्षण के दौरान सहाकय अभियंता कुमार रवि, कनीय अभियंता संदीप कुमार गुप्ता, धीरेंद्र कुमार व जयप्रकाश रंजन, लेखापाल राहुल कुमार गुप्ता, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर के अलावा सेनेटरी सुपरवाइजर अशफाक अंसारी मौजूद थे.