झारखंड
जिला अधिवक्ता संघ भवन की आधारशिला रखी गई


लातेहार। शनिवार को कचहरी परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन की आधारशिला रखी गई. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह, उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद मौजूद थे. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया. वैदिक मंत्रोचारण मनीष पुरोहित ने किया. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, वरिष्ठ अधिवक्ता राजमणि प्रसाद, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव संजय कुमार, वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार, नवीन कुमार गुप्ता, बृंद बिहारी यादव, प्रदीप उपाध्याय, मनोज कुमार गुप्ता समेत कई अधिवक्ता के भवन निर्माण विभाग के अभियंता और सनाउल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे.मौके पर मंच संचालन अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने किया।

