Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सरकार अपने चुनावी वायदों को पूरा करने में असफल साबित हुई: सुदेश महतो

मनिका में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

महिलाओं की बड़ी भागीदारी, नए कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत

लातेहार। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का लातेहार आगमन पर जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में समाहरणालय गेट के समीप भव्य स्वागत किया गया. इसके पश्चात मनिका प्रखंड के मनिका स्थित प्रखंड अध्यक्ष नंदन कुमार गुप्ता के आवासीय परिसर में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीमा देवी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन नंदन कुमार गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही. मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने अपने संबोधन में राज्य की वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनता, विशेषकर महिलाओं और किसानों की अपेक्षाओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीमा देवी ने मंईयां सम्मान योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को भ्रमित करने का कार्य कर रही है. उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार के झांसे में नहीं आने की अपील की.आजसू के प्रमुख प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता का आंदोलन है. उन्होंने कहा कि झारखंड का युवा अब अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर जागरूक हो चुका है. पलामू प्रमंडल से पलायन, बेरोजगारी और शोषण को समाप्त करने के लिए आजसू प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, उमेश सिंह भोक्ता, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, लातेहार जिलाध्यक्ष अमित पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजेंद्र दास, जिला कोषाध्यक्ष सदाम अंसारी, नगर अध्यक्ष विकास साहू, युवा जिला प्रभारी मुकेश यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, गारू प्रखंड अध्यक्ष आशीष सिंह, चंदवा प्रखंड से राजा दुबे, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सहित अन्य अतिथियों को फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!