लातेहार। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने रविवार को चटनाही स्थित औरंगा नदी छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने छठ व्रतियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. इस पर श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चैती छठ पूजा में छठ व्रतियों को कई प्रकार की सुविधा दी जा रही है. उन्होंने बताया कि नदी में अस्थायी रूप से स्नानागर बनाये जा रहे हैं. साफ सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. उन्होने बताया कि छठ घाट में रौशनी व ध्वनि की व्यवस्था की जा रही है. मौके पर विष्णुदेव प्रसाद, गौरव दास, सोनू सिंह, अनिल प्रसाद, मनीष दास, गिरवर पासवान समेंत कई लोग मौजूद थे. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने समिति को हर प्रकार की सहायता प्रदान करने की बात कही.