नगर पंचायतलातेहार
नगर पंचायत अध्यक्ष ने सड़क से 20 फीट जगह छोड़ कर दुकान लगाने की अपील की


उन्होने धर्मपुर मोड़ व पोस्ट आफिस के पास सब्जी और फल बेचने वाले दुकानदारों से भी वहां अपनी दुकान नहीं लगा कर सब्जी मार्केट में अपनी दुकानों लगाने की अपील की. उन्होने नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया और कहा कि सामुहिक प्रयास से ही लातेहार को स्वच्छ, स्वस्थ्य, सुंदर व विकसित किया जा सकता है. मौके पर नगर प्रबंधक लक्ष्मी जया भगत व राजकुमार वर्मा के अलावा गौरव दास, रितेश कुमार निक्कू, पंकज यादव व सोनू सिंह आदि मौजूद थे. 