maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहारलातेहार

आज अपराध की प्रकृति बदल रही है: डीआईजी

लातेहार। पलामू पुलिस उप महानिरीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि आज अपराध की प्रकृति बदल रही है. ऐसे समय में पुलिस के पास कई नई चुनौतियां हैं. इन चुनौतियों से निपटने के लिए हमें अपडेट रहना होगा. प्रशिक्षण से हमारी कार्य क्षमता बेहतर होती है. आज नई तकनीकों से अनुसंधान जरूरी है. साक्ष्य संकलन में नित्य प्रति दिन होने वाले नवीन प्रयोग की जानकारी हमें होनी चाहिए. पुलिस उप महानिरीक्षक बुधवार को जिला मुख्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में आयोजित पलामू क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी किशोर कौशल, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी ने आगे कहा कि पुलिस लोकतंत्र की रीढ़ है. कानून व्यवस्था कायम रखना पुलिस का कर्तव्य है. विधि का शासन हो इसके लिए हमें विधि और कानून सही और नवीनतम जानकारी आवश्यक है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कई नई जानकारियां दी. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय इस प्रतियोगिता के बाद राज्य और राष्ट्र स्तरीय परीक्षा आयोजित की जाएंगी. उन्होंने इसके लिए शुभकामनाएं दी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने साक्ष्य संकलन के लिए प्रयोग में लाए जा रहे डिजिटल एवं अन्य कई नवीन प्रयोगों की जानकारी दी. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार ने किया. कार्यक्रम में अन्य कई पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस ड्यूटी मीट को ले कर अपने अनुभव साझा किए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!