लातेहार। जिले की महुआडांड़ थाना पुलिस पिछले 11 मई की रात हुई हत्या के के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. वह घटना के बाद से ही फरार था. वहीं पुलिस ने पिछले 17 जून को महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय के पास ग्राम प्रधान से लूटपाट और मारपीट करने के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम पोटमाडीह स्थित खजूरतल्ला निवासी कामिल बेक की हत्या उसके ही छोटे भाई ने 11 जून की रात्रि कर दी थी. इस संबंध में महुआडांड़ थाना कांड संख्या 30/26, 12 जून 2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 109(1), 126(2), 117(2), 118(2), 351(2), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटो में पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो सगे भाईयों उदाल बेक और मैथ्यूज बैक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि मुख्य आरोपी मृतक का छोटा भाई पोलिकार्प बेक अभी भी फरार था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. वहीं थाना क्षेत्र में रामपुर के ग्राम प्रधान के साथ हुई मारपीट एवं लूटपाट की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया है. बता दें कि ग्राम प्रधान लाजरूस लकड़ा के आवेदन पर महुआडांड़ थाना में कांड संख्या 32/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4), 309(6), 126(2), 115(2), 117(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था.