लातेहार। श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का एक पैर जख्मी हो गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि श्री सिंह सूर्यनारायण पूजा समिति के सदस्यों के साथ स्टेशन रोड में रामनवमी पताका लगवा रहे थे. इसी क्रम में पताका गाड़ने के दौरान एक लोहे का टुकड़ा छिटक कर उनके पैर में जाकर धंस गया.
Oplus_131072
इसमें श्री सिंह का पैर जख्मी हो गया. बाद में अस्पताल में ले जाकर ऑपरेशन कर उनके पैर से लोहे के टुकड़े को निकाला गया. लोहा तकरीबन एक इंच तक उनके पैर में धंस गया था. स्थानीय लोगों ने श्री सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने के कामना की है. जख्मी होने के बावजूद श्री सिंह चैती छठ में लोगों को सुविधाएं देने एवं अर्थ संग्रह करने के कार्य में तत्परता से लगे हैं. लोगों ने श्री सिंह के इस कार्य की सराहना की है.