लातेहार
पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त


उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो तथा आवंटित राशि का शत-प्रतिशत उपयोग निर्धारित समय सीमा के भीतर करें. बैठक में मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड के ई-केवाईस के माध्यम से नवीकरण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में छात्रवृत्ति व पोशाक योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पीएम-जनमन, सड़क निर्माण, सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए योजना का सफल क्रियान्वयन करने व आ रही बाधाओं को दूर करते हुए योजना का क्रियान्वयन करते हुए विकास के कार्यों को गति प्रदान करने की बात कही.
बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की आदि मौजूद थे. उपायुक्त ने सोमवार को समाहरणालय के सभागार में राजस्व संग्रहण की बैठक की भी समीक्षा की.