mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

श्री संकट मोचन भवानी मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्‍सव का कार्यक्रम 23 से

लातेहार। शहर के जुबली रोड में अवस्थित श्री संकट मोचन भवानी मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्‍स्‍व का तीन दिवसीय कार्यक्रम आगामी 23 मार्च से शुरू होगा. इसकी तैैैैैैैैयारियां मंंदिर समिति के द्वारा जोर शोर से की जा रही है. 23 मार्च को कलश यात्रा निकाली जायेगी. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए चटनाही स्थित औरंगा नदी तट पहुंचेगी. यहां वैदिक मंत्रोच्‍चारण के बीच कलशों में नदी का पवित्र जल भरा जायेगा. इसके बाद कलश यात्रा मंदिर पसिर पहुंचेेेेगी. यहां कलशों की स्‍थापना कर पूजा अर्चना शुरू की जायेगी. 24 मार्च को वेदी पूजन, दुर्गा सप्‍तशति पाठक, सुंदरकांड व संध्‍या आरती की जायेगी. जबकि 25 मार्च को रूद्राभिषेक व नौ कन्‍या पूजन के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. आयोजन समिति के द्वारा इन सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की गयी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!