green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

आंदोलनकारियों को उनका सम्‍मान दिया जाये: विश्‍वनाथ प्रसाद

लातेहार। शहर के चंदनडीह में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद और संचालन वीरेंद्र ठाकुर ने किया. बैठक में मुख्य रूप से आगामी 17 मई 2026 को पलामू प्रमंडल में आयोजित होने वाले प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि लातेहार जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसके लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, नियोजन और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विश्वनाथ प्रसाद ने झारखंड सरकार से मांग की कि आंदोलनकारियों को शीघ्र सम्मान दिया जाए और योग्यतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग में नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने लातेहार उपायुक्त से मांग की गई कि जिले में सूचीबद्ध सभी आंदोलनकारियों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाए।
इस अवसर पर संगठन विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। रामनाथ भोक्ता (बरियातू) को संयुक्त सचिव, अनिल मनोहर एवं बरतु राम को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा राजू उरांव, इंद्रदेव भगत, दशरथ सिंह, अली हुसैन, किरानी उरांव, सुरेश उरांव, वीरेंद्र उरांव, जीतराम उरांव, बलराम उरांव, मंगलदेव प्रधान, संदीप उरांव, शुक्र गंजू, राधिका पासवान, प्रदीप सिंह, रामजन्म उरांव, दिलीप सिंह, बंधू सिंह, विष्णु अमृत गंजू उरांव को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में अर्जुन चंद्रवंशी, प्रसाद प्रधान, दयानंद पांडेय, मंगलदेव राव, राजीव राव, डॉ. इंद्रदेव भगत, हीरा सिंह, कन्हाई सिंह, सत्येंद्र उरांव, फूलों देवी, शिवनाथ मेहता, सतेंद्र भगत, रविंद्र उरांव समेत कई आंदोलनकारी मौजूद थे।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!