Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

गड्डों में तब्‍दील हो गयी है नवरंग चौक से डेमू तक जाने वाली सड़क

उपायुक्‍त से मरम्‍मती कराने की मांग की

 लातेहार। जिला मुख्‍यालय के रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र के नवरंग चौक से डेमू रेलवे स्‍टेशन की ओर जाने वाली सड़क की हालत अत्‍यंत दयनीय हो गयी है. सड़क में अनगिनत बड़े-बड़े गड्डे हो गये हैं. सड़क के कालीकरण का नामोनिशान मिट गया है. इस कारण वाहन तो क्‍या पैदल चलना भी दूभर हो गया है.  उस पर बरसात का पानी गड़डों में भर जाने से लोगों को काफी मुश्किल हो रही है. कई बार तो गड्डे की गहराई का अंदाजा  नहींं मिल पाने के कारण दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गये हैं. स्‍थानीय सामाजिक कर्ता आयुष कुमार (बाजकुम) ने इस संबंध में उपायुक्‍त को ऑनलाइन शिकायत कर इस सड़क का मरम्‍मत कराने का आग्रह किया है. उन्‍होने बताया कि  सड़क में सैकड़ो की सख्या में बड़े-बड़े गढ़े बन गए हैं और बरसात के मौसम में सभी गड्ढे में पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. उन्‍होने बताया कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. आपातकाल में तत्काल स्वास्थ्य सुविधा के लिए एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पा रही है. स्कूल बस तक गांव में नहीं पहुंच रही है, इस कारण बच्चों का पढ़ाई बाधित हो रही है. किसानों का उपज परिवहन नहीं होने के कारण बाजार तक नहीं पहुंच पा रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!