लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के नेवाड़ी पंचायत में एक युवक ने फांसी लगा कर अपने जीवन की इहलीला समाप्त कर ली. युवक की पहचान तुबेद गांव निवासी प्रेमजीत उरांव (21) के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि इसी पिछले साल ही मार्च में उसकी शादी हुई थी. रविवार को घर में कुछ मेहमान आये थे. इस दौरान सब लोगों ने खाना खाया. इसके बाद प्रेमजीत का उसकी पत्नी के साथ कुछ कहा सुनी हुई.
Advertisement
बात सब शांत हुई तो प्रेमजीत अपने कमरे में चला गया. लेकिन पत्नी उसके साथ नहीं जा कर अपनी ननद के पास जा कर सो गयी. सोमवार की सुबह जब देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा खटखटाया. इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने घर के पीछे खिड़की के अंदर झांक कर देखा तो पाया कि प्रेमजीत का शव एक पंखे से झूल रहा है. इसके बाद घर में चीख पुखार मच गया. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
Advertisement
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलु की जांच कर रही है.