लातेहार
चोरों ने किराना दुकान में चोरी की, वाहन में लाद कर भाग निकले


दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई है. घटना की जानकारी श्री कुमार ने सदर थाना को दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि गत दिन सदर थाना क्षेत्र के इचाक गांव में जितेंद्र प्रसाद के घर में चोरो ने लगभग तीन लाख रूपये के किमती सामान एवं नगद की चाेरी की घटना को अंजाम दिया है. भुक्तभाेगी ने सदर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. सदर पुलिस गांव के आसपास छापामारी कर कई संदिग्धो को पुछताछ कर चुकी है. परंतु चोरी की घटना का उदभेदन अभी तक नहीं पाया है. 