Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

राहुल सिंह गैंग के तीन गुर्गे धराये, गये जेल

लातेहार। जिले के बारियातु थाना के ग्राम बानालात स्थित डुगु इन्डस्ट्रीज (स्टोन क्रशर) के पीछे राहुल सिंह गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली इनपुट पर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है. सूचना मिली थी कि उक्‍त स्‍थान पर राहुल सिंह गिरोह के गुर्गे बारियातु थाना क्षेत्र के माईन्स एवं क्रशर में आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंंडल पुलिस पदाधिकारी, बालुमाथ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर छापामारी किया गया. पुलिस ने छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस आपराधिक योजना में शामिल राहुल सिंह के सक्रिय तीन सदस्यों भोलानाथ गंझू उर्फ भोला उर्फ भोला कुमार (लावालौंग, चतरा), विनोद कुमार गंझू ( भगिया, बालुमाथ) और  फलीन्द्र गंझू (भगिया, बालुमाथ) को गिरफ्तार किया. तीनों अभियुक्त के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिन्दा 7.65 का जिन्दा कारतुस तथा पूर्व में चन्दवा थाना अंतर्गत लूटे गये एक होण्डा साईन मोटरसाईकिल, दो मोबाईल फोन तथा वर्तमान में भगिया पंचायत की मुखिया को रंगदारी मांगने में प्रयोग किये गये दो मोबाईल फोन को जब्‍त किया गया है. ल्लेखनीय है कि इनके द्वारा हजारीबाग जिला पगार ओपी के तहत पिछले आठ जून को फाईरिंग की घटना की अंजाम दिया गया था. इसके अलावा लातेहार जिला में भी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया है. माईंंस एवं क्रशर में आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के संबंध में बारियातु थाना कांंड सख्या- 39/2026, दिनांक 21.01.2026, धारा 111(3)/111(4)/308(4)/308(5)/61 (2) बी०एन०एस० 25(1-ची) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है. फलींद्र गंझू पर टंडवा व बारियातू, थाना क्षेत्रों में तीन मामले दर्ज हैं. जबकि विनोद गंझू पर चतरा बारियातू थाना क्षेत्र में दो मामले दर्ज हैं. छापामारी दल में  पुअनि सह थाना प्रभारी रंजन कुमार, जीतेंद्र कुमार, अनूप कुमार, अमीत कुमार रविदास, धीरज कुमार सिंह, सअनि छोटू पांडा, खुशदील अंसारी, कमलाकांत हजाम, आरक्षी राहुल दुबे, राजू राम, संजीत कुमार आदि शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!