


इसी प्रकार महुआडांड़ में राजडंडा नदी पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी ने क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया. वहीं, छिपादोहर क्षेत्र के सतनदिया नाला में तेज बहाव को देखते हुए डाल्टनगंज की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है. सुरक्षा के मद्देनजर बाइक, ऑटो और कार समेत अन्य छोटे वाहनों को नाला पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. प्रशासन ने यात्रियों एवं स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे बारिश और तेज जलप्रवाह के दौरान प्रभावित मार्गों, पुलों एवं नालों को पार करने का प्रयास न करें. आवश्यक होने पर सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.