Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

तीन वर्षोें से एक ही स्‍थान पर जमे लेखा लिपिकों का स्‍थानांतरण करें: डीडीसी

लातेहार। उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में तीन वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित लेखा लिपिकों की सूची तैयार कर,उन्हें स्थान्तरित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव (लू) के मद्देनजर व्यापक तैयारी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.  सिविल सर्जन को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और  जिला अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां, ओआरएस पैकेट्स एवं कूलिंग ट्रीटमेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा 108 एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट रखने एवं आइस क्यूब, तौलिया एवं हाइड्रेशन सपोर्ट से लैस रखने के निर्देश दिए गए. गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से ग्रसित मरीजों तथा कुपोषित बच्चों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है, सदर अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था सुचारू रखने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, स्वच्छता, रख-रखाव एवं मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, डीआरडीबी निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग राजदेव मेहता आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!